विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित हुई मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता

हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 'मेरे सपनों का भारत' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं और 2047 के भारत के लिए अपने विचार साझा किए। उन्होंने शिक्षा, तकनीक, स्वास्थ्य, और पर्यावरण पर विचार दिए, साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता में कलाकृतियाँ प्रस्तुत कीं। प्रधानाचार्य अनिल कुमार मिश्रा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित हुई मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता

तिर्वा, संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता अभिव्यक्ति क्षमता एवं राष्ट्र के भविष्य के प्रति उनकी कल्पनाशील सोच को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कस्बे में संचालित सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न विधाओं में आयोजन किया गया। हिंद भाषण प्रतियोगिता प्रमुख विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने अपने भाषणों के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ 2047 के भारत को लेकर अपनी कल्पनाओं एवं आकांक्षाओं को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने शिक्षा, तकनीक, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया । छात्र-छात्राओं ने अपनी कल्पनाशक्ति को रंगों और रेखाओं के माध्यम से कागज पर भारत की सुंदर तस्वीर प्रस्तुत की। प्रस्तुत विचारों और कलाकृतियों में एक ऐसे भारत की कल्पना दिखाई दी, जो ज्ञान, विज्ञान, तकनीक, संस्कार, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करे। प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्रधानाचार्य अनिल कुमार मिश्रा किया। उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि सभी छात्र-छात्राओं के सपने और विचार ही भविष्य के भारत की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित हुई मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता