हिंदी दिवस पर रचनाओं से सजी जीबीपीआईईटी की पाठशाला

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज में हिंदी दिवस पर विद्यार्थियों ने कविता और लघुकथा के माध्यम से अपनी रचनात्मकता दिखाई। इस आयोजन का मकसद हिंदी भाषा के प्रति रुचि और सम्मान बढ़ाना था। संस्थान के निदेशक ने विद्यार्थियों को हिंदी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की अहमियत समझाई और पुरस्कार प्रदान किए।

हिंदी दिवस पर रचनाओं से सजी जीबीपीआईईटी की पाठशाला

पौड़ी। गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज (जीबीपीआईईटी) में हिंदी दिवस पर विद्यार्थियों ने कविता और लघुकथा के जरिए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्टूडेंट एक्टिविटी सेल (एसएसी) की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कविता एवं लघुकथा प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिंदी की समृद्धता, संवेदनाओं और साहित्यिक सृजनशीलता को अपनी रचनाओं में उकेरा। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति रुचि और सम्मान बढ़ाने के साथ उनकी रचनात्मक अभिव्यक्ति को मंच प्रदान करना रहा। संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) वीके बंगा ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी देश की समृद्ध सांस्कृतिक और भाषायी विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ भाषा, साहित्य और संस्कृति से भी जुड़े रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, अभिव्यक्ति कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी साहित्यिक प्रतिभा सामने लाने के साथ हिंदी के प्रति जुड़ाव मजबूत करने का अवसर दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहिंदी दिवस पर रचनाओं से सजी जीबीपीआईईटी की पाठशाला