उर्दू लेखन प्रतियोगिता में लाइबा और बरीरा ने पाया प्रथम स्थान
हिन्दुस्तान, रुडकी
रुड़की, संवाददाता। हिंदी दिवस के अवसर पर उत्तराखंड भाषा संस्थान देहरादून की ओर से आयोजित भाषायी प्रतियोगिता में आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की छात्र

रुड़की। हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से आयोजित भाषायी प्रतियोगिता में आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में हिन्दी, उर्दू, पंजाबी, बांग्ला, कुमाऊंनी, जौनसारी और नेपाली भाषाओं में विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। कक्षा दस की छात्रा लाइबा इमरान ने उर्दू भाषा में एकांकी लेखन प्रतियोगिता में प्रथम और बरीरा ने उर्दू भाषा में कविता लेखन में प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों छात्राओं को सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से क्रमशः पांच-पांच हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।


