खेल महाकुंभ में स्काई वार्ड के बच्चों ने जीते 23 पदक
हिन्दुस्तान, रुडकी
रुड़की, कार्यालय संवाददाता। खेल महाकुंभ में कुष्णानगर के स्काई वार्ड विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में
खेल महाकुंभ में स्काई वार्ड के बच्चों ने जीते 23 पदक
रुड़की, कार्यालय संवाददाता। खेल महाकुंभ में स्काई वार्ड स्कूल कृष्णानगर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर 20 स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीतकर गौरव बढ़ाया। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधक रफल सिंह, विकास तोमर, जेएस राठौर ने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता उनकी निरंतर मेहनत के साथ-साथ अभिभावकों, खेल प्रशिक्षकों और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। प्रधानाचार्य सुचित्रा अग्रवाल ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी यहां के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। खेल महाकुंभ में प्रतिभाग करने वाले छात्रों में रोनक, वैष्णवी, हिमानी, प्रकृति, नंदिनी, ईशिका, अवनि, पायल, मनस्वी, अक्षरा, श्रद्धा, ईशिका, रुद्र, कार्तिक, विरांश, कृष्णा, अमन, आदित्य, आर्यन, विरेश, अनुभव, नितेश और वैभव शामिल रहे।


