राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़ाया मान

हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

कोपागंज, हिन्दुस्तान संवाद। राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा में छात्रों ने बढ़ायाराज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा में छात्रों ने बढ़ायाराज्य स्तरीय बेसिक बाल

राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़ाया मान

कोपागंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के इटौरा डोरीपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के होनहार छात्रों ने डॉ.भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में आयोजित 36वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल को प्रथम स्थान दिलाकर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सोमवार 14 सितंबर को दोपहर 12 बजे सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत कोपागंज के अधिशासी अधिकारी डॉ. सीएल तिवारी मौजूद रहेंगे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रूपेश कुमार पांडेय ने बताया कि बच्चों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय देते हुए विद्यालय के साथ ही पूरे जनपद का मान बढ़ाया है।

उनकी इस उपलब्धि पर उनका उत्साहवर्धन और अभिनंदन किया जाना जरूरी है। इसी उद्देश्य से सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों, अभिभावकों और शिक्षकों से समारोह में सहभागिता की अपील की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़ाया मान