वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में निशांत प्रथम रहे

हिन्दुस्तान, बदायूं
share

वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में निशांत प्रथम रहे वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में निशांत प्रथम रहे वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में नि

वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में निशांत प्रथम रहे

प्रांतीय वैदिक गणित मेला में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार सफलता प्राप्त की। वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में निशांत शाक्य, ताशु एवं लक्ष्य ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रांत स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आगामी क्षेत्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। वैदिक गणित पत्र वाचन तरूण वर्ग प्रतियोगिता में वंश गौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गणित मॉडल प्रतियोगिता में मानस वार्ष्णेय एवं नव्या पाठक ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार यादव ने विजयी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा वैदिक गणित भारतीय ज्ञान परंपरा की महत्वपूर्ण देन है।

हमारे विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और आचार्यों के मार्गदर्शन से प्रांतीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। हमें पूर्ण विश्वास है कि क्षेत्रीय प्रतियोगिता में भी हमारे विद्यार्थी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsवैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में निशांत प्रथम रहे