पीएम को भेजी जा रहीं एक लाख राखियां

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के 'पीएम नरेंद्र मोदी को राखी भेजो - राज्य मांगो' अभियान के तहत, खागा नगर के विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री को राखियां और पत्र भेजे। विद्यार्थी क्षेत्र की उपेक्षा, बेरोजगारी और शैक्षणिक असमानता जैसे मुद्दे उठाते हुए, बुंदेलखंड के लिए पृथक राज्य की मांग कर रहे हैं।

पीएम को भेजी जा रहीं एक लाख राखियां

खागा, संवाददाता बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के तत्वावधान में चलाए जा रहे 'पीएम नरेंद्र मोदी को राखी भेजो - राज्य मांगो' अभियान के तहत मंगलवार को नगर के विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखियां और पत्र भेजे। बीते 10 जुलाई से शुरू हुआ यह अभियान रक्षाबंधन तक चलेगा। जिसके तहत पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र से एक लाख राखियां और भावनात्मक पत्र प्रधानमंत्री को भेजने का लक्ष्य रखा गया है।विद्यार्थियों ने अपने पत्रों में क्षेत्र की उपेक्षा, बेरोजगारी, जलसंकट और पलायन के साथ-साथ शैक्षिक असमानता का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। छात्रों ने लिखा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी बुंदेलखंड में एक भी महिला यूनिवर्सिटी, आईआईटी, आईआईएम या एम्स जैसी उच्च शिक्षण व स्वास्थ्य संस्थाएं नहीं हैं।बुंदेलखंड

राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ‘बुंदेलखंडी’ ने कहा कि पृथक राज्य बनने से ही बुंदेलखंड को उच्च स्तरीय सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की बहनें प्रधानमंत्री से अब सिर्फ रक्षासूत्र नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र का अधिकार मांग रही हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।