स्कूल की लापरवाही से छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित हो सकते हैं छात्र
सिंघिया प्रखंड के कई स्कूलों के सफल छात्र राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना के तहत सरकारी लाभ पाने से वंचित हो सकते हैं। हरदिया उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र अभिषेक और अक्षय ने बताया कि दस्तावेज का वेरिफिकेशन समय पर नहीं किया गया, जिससे उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

सिंघिया। प्रखंड क्षेत्र के कई स्कूलों का राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना के तहत सफल छात्र स्कूल प्रशासन की लापरवाही के कारण योजना के लाभ पाने से वंचित हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हरदिया के सफल छात्र अभिषेक कुमार और अक्षय कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय छात्रवृत्ति मेधा परीक्षा में वे सफल हुए हैं,लेकिन स्कूल प्रबंधन के द्वारा दस्तावेज का वेरिफिकेशन मंगलवार तक नहीं किया गया है,जबकि 0 सितम्बर अंतिम दिन है। उन्होंने बताया कि एनएसपी पोर्टल पर उच्च माध्यमिक विद्यालय का वर्ग 9 का रजिस्ट्रेशन नहीं दिख रहा है,ऐसे में उनके दस्तावेज वेरिफिकेशन नही हो पा रहा है।
दस्तावेज वेरिफिकेशन नहीं होने के कारण राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना के लाभ से वे वंचित हो सकते हैं। बताते चलें कि यह परीक्षा वर्ग 8 में पढ़ाई कर रहे छात्र शामिल होते हैं।इसी तरह की शिकायत बीएनबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंगरहट्टा से सफल छात्र निखिल कुमार ने भी शिकायत किया है। जिसमें सफल होने के बाद आगे के 9वीं से 12 वीं तक प्रत्येक माह 1000 रूपए की राशि दी जाती है।


