मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान
मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को बचाने के लिए समाजवादी छात्र सभा ने बीआरडीपीजी कालेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया। छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शिक्षा संस्थानों की गरिमा और स्वायत्तता के समर्थन में अपने हस्ताक्षर किए। विश्वविद्यालय के भविष्य की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है।

देवरिया, निज संवाददाता। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को बचाने के समर्थन में समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के निर्देश पर बीआरडीपीजी कालेज में हस्ताक्षर अभियान कार्यकर्ताओं ने चलाया। जिसमें बढ़चढ़ कर छात्रों ने हिस्सा लिया। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा इस अभियान में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लेकर अपने हस्ताक्षरों के माध्यम से विश्वविद्यालय को बचाने और शिक्षा संस्थानों की गरिमा एवं स्वायत्तता बनाए रखने के पक्ष में अपना समर्थन दर्ज कराया। शिक्षा के मंदिरों को विवाद और विध्वंस का नहीं, बल्कि संरक्षण और विकास का विषय बनाया जाना चाहिए।विश्वविद्यालय के भविष्य और वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
आजम खान वर्तमान समय में जेल में है। ऐसे समय में मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की रक्षा और शिक्षा के अधिकार की आवाज़ बुलंद करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।इस दौरान सयुस के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव, जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड ख़ुर्शीद आलम अंसारी, जिलाध्यक्ष सलोवा दिव्यांश श्रीवास्तव, हरिओम लाला, बलवंत, धीरज कुमार, विकास यादव, अंकुल, अभिषेक, रवि यादव, बिट्टू ,दिलीप, प्रेम, दुर्गेश कुमार मौजूद रहे।


