Bhabua News: हर घर तिरंगा अभियान में देशभक्ति के रंग में रंगे स्कूल
Bhabua News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारी में, कैमूर जिले के विद्यालयों में 'हर घर तिरंगा अभियान-2026' का आयोजन किया गया। छात्रों ने तिरंगा लेकर जागरूकता रैली निकाली और लोगों से अपील की कि वे अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं। विभिन्न विद्यालयों में रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।

Bhabua News: तिरंगा लेकर पोषक क्षेत्र में निकले बच्चे, घर-घर झंडा लगाने का किया आह्वान भेकास, कूड़асан, मोकरी व पुरानी कोट समेत कई स्कूलों में हुए विविध कार्यक्रम (युवा पेज की खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कैमूर जिले के विद्यालयों में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ को लेकर देशभक्ति का माहौल बना हुआ है। शिक्षा विभाग के निर्देश पर जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर जागरूकता रैली निकाली और लोगों से हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की। बच्चों ने लोगों से कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों को तिरंगे से सजाएं और पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दें।
कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी
मध्य विद्यालय भेकास, नगरपालिका मध्य विद्यालय भभुआ, प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय कूड़ासन, मध्य विद्यालय मोकरी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय भेकास, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पुरानी कोट सहित अन्य विद्यालयों में अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालयों में निबंध, चित्रकला, रंगोली, क्विज और अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया गया। छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, भभुआ-18 में 12 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय परिसर में तिरंगा एवं वंदे मातरम् पर प्रदर्शनी, ‘सेल्फी विद तिरंगा’, ऑनलाइन क्विज, तिरंगा रैली, सामूहिक वंदे मातरम् गायन, चित्रकला, रंगोली, निबंध एवं लेखन प्रतियोगिता और लिफाफा बनाओ प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने तिरंगे के रंगों से आकर्षक रंगोली और आमंत्रण-पत्र के लिए सुंदर लिफाफे तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। क्विज में अंजली, रंगोली में प्रिया की टीम अव्वल क्विज प्रतियोगिता में अंजली कुमारी प्रथम, सुनेहा कुमारी एवं कविता कुमारी द्वितीय और कोमल कुमारी एवं प्रिया कुमारी तृतीय रहीं। रंगोली में प्रिया कुमारी, राधा कुमारी एवं सुनेहा कुमारी की टीम प्रथम रही। निबंध प्रतियोगिता में दीपावली कुमारी प्रथम, प्रगति प्रजापति द्वितीय और राधा कुमारी तृतीय रहीं। लिफाफा बनाओ प्रतियोगिता में जिनिफा अंसारी, निक्की कुमारी, निशा कुमारी एवं काजल कुमारी विजेता रहीं।
राष्ट्रीय चेतना का संचार
निबंध प्रतियोगिता से बच्चों में बढ़ी राष्ट्रीय चेतना विद्यालयों में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रभक्ति जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षकों ने कहा कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को देश के इतिहास और राष्ट्रीय प्रतीकों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों में देश के प्रति जिम्मेदारी और राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित होगी। ‘बॉर्डर’ फिल्म देखकर समझा सैनिकों का शौर्य राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, भभुआ-18 में छात्राओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर’ दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से छात्राओं ने वीर सैनिकों के साहस, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और देशप्रेम को समझा। 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि से भी छात्राएं परिचित हुईं। फिल्म देखने के बाद छात्राओं में वीर जवानों के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना और प्रबल दिखाई दी। ऑनलाइन क्विज में भी होगी भागीदारी अभियान के तहत विद्यालय की छात्राओं के व्हाट्सऐप समूह में ऑनलाइन क्विज का लिंक साझा किया गया। पहले क्विज में अभिभावक और छात्राएं भाग ले सकेंगे तथा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। दूसरे क्विज में केवल छात्राएं भाग लेंगी। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली शीर्ष 20 छात्राओं का चयन कर विद्यालय में अगला क्विज कराया जाएगा। सफल छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। फोटो : 12 अगस्त भभुआ- 7 कैप्शन : भेकास विद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश देती छात्राएं। 15 अगस्त को प्रतिभागियों को मिलेगा प्रशस्ति-पत्र भभुआ। विद्यालय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को 15 अगस्त के अवसर पर प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में कार्यक्रम का नेतृत्व शिक्षक सुमित कुमार ने किया। अखिलेश्वर मिश्रा, पूजा शुक्ला, पूजा पाण्डेय, अनीता कुमारी एवं वंदना कुमारी सहित अन्य शिक्षकों और अतिथियों की सहभागिता रही।
जागरूकता रैली का आयोजन
रैली निकाल लोगों को किया जागरूक भभुआ। जिले के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने तिरंगा लेकर अपने पोषक क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने लोगों से अपील की कि वह स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। रैली के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। बच्चों की टोली जहां से गुजरी, वहां लोगों में भी राष्ट्रीय पर्व को लेकर उत्साह दिखाई दिया।


