एलयू के छात्रावासों में खराब भोजन को लेकर छात्रों ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रावासों में खराब भोजन और पानी की समस्या पर समाजवादी छात्रसभा ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने सुरक्षित भोजन और पेयजल की मांग की। पिछले एक सप्ताह में छात्रों ने प्रदर्शन किया और स्थिति में सुधार की मांग की, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ है।

एलयू के छात्रावासों में खराब भोजन को लेकर छात्रों ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रावासों में खराब भोजन और पानी की समस्या को लेकर समाजवादी छात्रसभा के छात्रों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने मेस के भोजन और पेयजल की गुणवत्ता की जांच कराने व सुरक्षित भोजन-पानी उपलब्ध कराने की मांग की। छात्रनेता आदित्य पाण्डेय ने बताया कि बीते एक सप्ताह में विवि परिसर स्थित हबीबुल्लाह छात्रावास, कैलाश छात्रावास के अलावा नवीन परिसर स्थित कौटिल्य छात्रावास में छात्र-छात्राओं ने खराब भोजन और पानी की व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। ज्ञापन देने वालों में रोहित यादव, आदित्य पाण्डेय, अक्षय वर्मा, रवि नन्दन यादव, अक्षय पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, वैभव यादव और आर्यन कुशवाहा सहित अन्य छात्र शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएलयू के छात्रावासों में खराब भोजन को लेकर छात्रों ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन