जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में अनियमितता के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

खूंटी के छात्रों ने जेपीएससी, जेएसएससी और सीजीएल परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने परीक्षा में पारदर्शिता और विश्वसनीयता की मांग की, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की। छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और निष्पक्ष सीबीआई जांच की आवश्यकता बताई।

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में अनियमितता के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन

खूंटी, संवाददाता। जेपीएससी, जेएसएससी एवं सीजीएल परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं के विरोध में रविवार को खूंटी के छात्रों ने नेताजी चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ी है। यदि जेपीएससी, जेएसएससी एवं सीजीएल परीक्षाओं में पेपर लीक या अन्य अनियमितताएं हुई हैं, तो इसकी निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए। छात्रों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा प्रभावित अभ्यर्थियों के हित में उचित निर्णय लेने की मांग की।

छात्रों ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए वे लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेंगे।कार्यक्रम में अर्पित, धर्मेंद्र, रौनक, पवन, राकेश, तनु, दीपक, विजय, तुलसी, बजरंग, कुलदीप, पम्मी, राजेश, हरेन्द्र, मदन, उमेश, विश्वकर्मा, विक्रम, ब्रजकिशोर, विवेक, सोनू, भारत, निशांत, भुनेश्वर, सुरेश, रविंद्र, ललन सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।