विद्यार्थियों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, बलिया
Follow us on Google News
share

बलिया में जननायक चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक और दिल्ली में छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था की निष्पक्षता और अपने भविष्य की चिंता व्यक्त की, साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

विद्यार्थियों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

बलिया। प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने और दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को जननायक चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी के कुलपति के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों ने बताया कि देश का युवा वर्ग वर्तमान में अपने भविष्य, शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता को लेकर गंभीर चिंता एवं असुरक्षा के दौर से गुजर रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक एवं अन्य अनियमितताओं की घटनाओं ने लाखों मेहनती विद्यार्थियों के सपनों और उनके परिवारों की वर्षों की मेहनत को गहरा आघात पहुंचाया है। प्रश्नपत्र लीक होना महज एक घटना नहीं बल्कि उन करोड़ो विद्यार्थियों के साथ अन्याय है, जो कठिन परिश्रम, आर्थिक संघर्ष और मानसिक दबाव के बावजूद अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

इनके प्रमुख मांगों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफा, परीक्षा माफिया के विरुद्ध कठोर कानून बनाने, दोषियों की स्वतंत्र जांच कर जवाबदेही तय करने, छात्रों पर पुलिस बल प्रयोग की निष्धका जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने आदि आठ सूत्री है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsविद्यार्थियों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन