टीजीटी-पीजीटी के नए नियमों के विरोध में दिया धरना

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों ने नई टीजीटी-पीजीटी भर्ती नियमों के खिलाफ धरना दिया। छात्रों का कहना है कि नए नियम लागू करने से पहले उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने सरकार से बातचीत और ठोस समाधान की मांग की है, ताकि उनकी तैयारी पर असर न पड़े।

टीजीटी-पीजीटी के नए नियमों के विरोध में दिया धरना
टीजीटी-पीजीटी के नए नियमों के विरोध में दिया धरना

प्रयागराज। विभिन्न मांगों को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने शनिवार से फिर पत्थर गिरजाघर स्थित धरनास्थल पर डेरा डाल दिया। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी भर्ती में नए नियम लागू करने का विरोध कर छात्रों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े नए नियमों को लागू करने से पहले छात्रों के हितों का ध्यान रखा जाए। नए नियमों से प्रभावित होने वाले अभ्यर्थियों को पर्याप्त अवसर दिए जाएं, ताकि वर्षों से तैयारी कर रहे छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय न हो। छात्रनेता आशुतोष पांडे का कहना है कि मांगों को लेकर पूर्व में भी शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया गया था, लेकिन समस्याओं का अब तक ठोस समाधान नहीं हुआ है।

मांगी की कि प्रतियोगी छात्रों की मांगों पर शासन-प्रशासन तत्काल वार्ता करे और ठोस समाधान सुनिश्चित किया जाए। प्रतियोगी छात्रों की समस्याओं एवं मांगों पर सरकार संवेदनशीलता के साथ विचार करे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsटीजीटी-पीजीटी के नए नियमों के विरोध में दिया धरना