नीट पेपर लीक को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन
बेतिया में नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की त्यागपत्र की मांग कर रहे हैं। छात्रों ने लाठीचार्ज के खिलाफ विशाल प्रतिरोध मार्च निकाला, और सरकार पर आरोप लगाया कि वह छात्रों की आवाज दबाने में लगी है।

बेतिया । नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का त्यागपत्र की मांग पर अड़े है। शक्रवार को भी ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) एवं ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (एआईवाईएफ) ने संयुक्त रूप से छात्रों ने नीट पेपर लीक मामले छात्रों पर लाठीचार्ज, मुकदमे और गिरफ्तारियों के विरोध में विशाल प्रतिरोध मार्च निकाला गया। एआईएसएफ व एआईवाईएफ के हजारों छात्रों ने शहर के शहीद स्मारक से विरोध मार्च निकाला। यहां मार्च शहर के पावर हॉस चौक,कविवर नेपाली पथ,जनता सिनेमा,उज्जैन टोला,महावत टोली होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रशासन ने कलेक्ट्रेट गेट से पहले ही प्रदर्शकारी छात्रों को रोकने के लिए बेरिकेट लगा दिया था। जहा छात्रों के संघठनों ने सदर अनुमंडलाधिकारी को ज्ञापन शॉप दिए.
छात्रों के आंदोलन की पृष्ठभूमि
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नीट पेपर लीक ने लाखों छात्रों के भविष्य के साथ विश्वासघात किया है। जबकि न्याय और पारदर्शिता की मांग कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, मुकदमे दर्ज करना और गिरफ्तारियां लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को बचाने के बजाय छात्रों की आवाज दबाने में लगी है। मार्च के दौरान शिक्षा बचाओझ्रभविष्य बचाओ, पेपर लीक बंद करो, छात्रों पर दमन बंद करो, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो और गिरफ्तार छात्रों को रिहा करो जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा।एआईएसएफ व एआईवाईएफ ने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफा दें।नीट पेपर लीक की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों को कठोर सजा दी जाए। आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे अविलंब वापस लिए जाएं।गिरफ्तार छात्रों को बिना शर्त रिहा किया जाए। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए तथा देशभर में पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। छात्र-युवा नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन छात्रों के अधिकारों, शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए चलाए जा रहे राज्यव्यापी कार्यक्रम का हिस्सा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने छात्रों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और व्यापक एवं तेज किया जाएगा। इधर प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने चाक-चौबंध व्यवस्था चारों तरफ की गयी थी। रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड से आने वाले लोगों की जांच की गयी। इधर प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट पर सैकड़ों की संध्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था.
प्रदर्शन के दौरान प्रशासन की स्थिति
छात्रों के आंदोलन को लेकर प्रशासन अलर्ट
नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का देशव्यापी आंदोलन को लेकर शुक्रवार को एआईएसएफ व एआईवाईएफ के हजारों छात्रों ने शहर के सहीद स्मारक से विरोध मार्च निकाला। वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा व सुरक्षा बनाए रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए थे।विरोध मार्च के साथ सदर एसडीपीओ वन अजित कुमार,यातायात डीएसपी अतुन दत्ता,नगर थानाध्यक्ष धीरज कुमार के साथ पुलिस जवानो के साथ चल रहे थे।विरोध मार्च शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरा।सभी जगहों पर पुलिस अधिकारियों के नेतृतत्व् मे पुलिस के जवानो की तैनाती की गई थी.
पुलिस की तैयारी
सड़क के किनारे पुलिस के महिला व पुलिस के जवान तैनात किए गए थे।जिसमे सहीद स्मारक,कविवर नेपाली पथ,जनता सिनेमा चौक,मुहर्रम चौक,व्यवहार न्यायालय,कलेक्ट्रीयट चौक पर हजारों महिला व पुलिस के जवान तैनात थे।किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए आंसू गैस से लैस पुलिस के जवान छात्रों के विरोध मार्च मे चल रहे थे।पुलिस ने दंगा से निपटने की भी पुरी तैयारी कर ली थी।मुहर्रम चौक पर अग्निष्मण दस्ता गाड़ियों मे पानी लोड कर तैयार थे।छात्रों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण होने के बाद प्रशासन ने राहत की सास ली.


