मप्र : रतलाम में शिक्षक के तबादले पर बच्चों का विरोध-प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

रतलाम जिले के एक गांव के 40 विद्यार्थियों ने अपने शिक्षक बद्रीलाल राठौर का तबादला निरस्त करने की मांग को लेकर अभिभावकों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक की वापसी तक वे स्कूल नहीं जाएंगे। अतिरिक्त जिलाधिकारी ने बच्चों की बात सुनकर मामले का समाधान निकालने का आश्वासन दिया।

मप्र : रतलाम में शिक्षक के तबादले पर बच्चों का विरोध-प्रदर्शन

रतलाम, एजेंसी। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के एक गांव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय के करीब 40 विद्यार्थियों ने एक शिक्षक का तबादला निरस्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को अभिभावकों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर विरोध- प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि वे शिक्षक की वापसी तक विद्यालय नहीं जाएंगे। शिक्षक बद्रीलाल राठौर के तबादले के विरोध में वह कई दिनों से रूपनगर के विद्यालय नहीं जा रहे। बच्चों ने हाथों में तख्तियां थाम रखी थीं। इनमें से एक तख्ती पर लिखा था, हम अब स्कूल तभी जाएंगे, जब राठौर सर वापस रूपनगर आएंगे। अतिरिक्त जिलाधिकारी ब्रजेंद्र रावत ने कहा कि विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की बात सुनी गई है।

उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों से चर्चा की गई है। सभी पक्षों से विचार-विमर्श कर मामले का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।