छात्रों के समर्थन में भाजपा का जिला मुख्यालय के समीप प्रदर्शन
- पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल, हेमंत सोरेन से जेएसएससी-जेपीएससी घोटाले की सीबीआई जांच कराने की मांग

रामगढ़, प्रतिनिधि। छात्रों की आवाज को बुलंद करते हुए जेएसएससी एवं जेपीएससी के माध्यम से हुई कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने तथा शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव बाबला के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला मुख्यालय के समीप विरोध प्रदर्शन हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सनशाइन बैंक्वेट हॉल से समाहरणालय तक पैदल मार्च किया और जोरदार प्रदर्शन करते हुए डीसी-एसपी कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों को न्याय देने की मांग उठाई। कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त, रामगढ़ को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने राज्य सरकार पर युवाओं के अरमानों को कुचलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रोजगार की उम्मीद लगाए बैठे झारखंड के युवाओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से छात्र हित में आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज मुकदमों को तत्काल वापस लेने की मांग की। बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि भाजपा छात्रों के अधिकार और न्याय की लड़ाई में सड़क से सदन तक मुखर रहेगी। उन्होंने कहा कि सत्ता की भूखी सरकार में चारों तरफ हाहाकार है। लाठी-डंडे की सरकार में जनता बेबस और लाचार है। हेमंत सोरेन हाय-हाय, छात्रों को न्याय देना होगा। जिला प्रभारी सुरेंद्र कुमार महतो ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर भाजपा किसी भी परिस्थिति में पीछे नहीं हटेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि यह आंदोलन कोई साधारण आंदोलन नहीं, बल्कि झारखंड के युवाओं के भविष्य और उनके अधिकारों की लड़ाई है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी एवं धन्यवाद ज्ञापन रामगढ़ ग्रामीण की मंडल अध्यक्ष रूपा देवी द्वारा किया गया। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार गुप्ता, चंद्रशेखर चौधरी, प्रिया करमाली, रणंजय कुमार उर्फ कूंटू बाबू, डॉ. संजय प्रसाद सिंह, इला रानी पाठक,रंजन फौजी, बलराम महतो, रिद्धि राज रेखा देवी, किरण देवी, रमेश करमाली, शिव कुमार महतो, बबलु साव, रीति श्रीवास्तव, अशोक कुमार सोनी, सुनील प्रसाद,मनोज कुमार महतो, राजीव पामदत्त, भीमसेन चौहान, संतोष शर्मा, प्रवीण कुमार सोनू, उमेश प्रसाद,दिनेश प्रसाद, राजीव जायसवाल, विजय जायसवाल, सरदार अनमोल सिंह, शीतल सिंह, मंजू देवी, विनीता सिंह, रमा मिश्रा, खुशबू देवी, सुनीता देवी, मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय संजय साह, नरेश साव,निरंजन कुमार, नुतन महतो, शौर्य प्रसाद कुशवाहा, राजेश कुमार, गोविंद रजवार, रंजन भगत, अजय पासवान, संतोष कुमार कुशवाहा, महेंद्र प्रसाद, जितेन्द्र साहू, वरिष्ठ नेता युगेश महतो, रमेश वर्मा, पंकज गुप्ता, विनोद प्रसाद, रणधीर सिंह सहित आदि मौजूद थे।


