पीजी कॉलेज डाकपत्थर में धरने पर डटे रहे छात्र

हिन्दुस्तान, विकासनगर
Follow us on Google News
share

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रों ने 13 सूत्रीय मांगों के तहत धरना-प्रदर्शन किया। मुख्य मांगों में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर नए विषयों का संचालन और बीएड पाठ्यक्रम को सरकारी करने की मांगें शामिल हैं। इसके अलावा, शौचालयों की सफाई और उचित फर्नीचर की उपलब्धता भी मांगी गई।

पीजी कॉलेज डाकपत्थर में धरने पर डटे रहे छात्र
पीजी कॉलेज डाकपत्थर में धरने पर डटे रहे छात्र

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं, छात्रसंघ पदाधिकारियों और छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को भी धरना-प्रदर्शन जारी रखा। छात्रों ने विश्वविद्यालय की ओर से जारी परीक्षा परिणामों में सामने आ रही त्रुटियों को जल्द दूर करने के और महाविद्यालय में नए विषयों का संचालन शुरू करने समेत 13 सूत्रीय मांगें उठाई हैं। छात्रों की प्रमुख मांगों में स्नातक स्तर पर कला संकाय में भूगोल, फाइन आर्ट्स, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र, सैन्य विज्ञान तथा विज्ञान संकाय में कंप्यूटर साइंस विषय शुरू करना शामिल है। इसके अलावा स्नातकोत्तर स्तर पर शिक्षाशास्त्र, संस्कृत, गृह विज्ञान और मानव विज्ञान विषय खोले जाने की मांग की गई है।

इसके साथ ही बीएड पाठ्यक्रम को स्ववित्तपोषित से पूर्णतः सरकारी करने, बीबीए में स्वीकृत सीटों की संख्या बढ़ाने, महाविद्यालय में सफाईकर्मी एवं चौकीदार के पद बढ़ाने तथा एलएलबी और एमबीए पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग की गई। छात्रों ने महाविद्यालय के सभी शौचालयों की नियमित सफाई एवं व्यवस्था दुरुस्त करने, परिसर और खेल मैदान में उगी घास की कटाई कराने, नई शिक्षा नीति के तहत आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध कराने तथा छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए पर्याप्त फर्नीचर उपलब्ध कराने की भी मांग की। धरना-प्रदर्शन में छात्रसंघ सहसचिव खुशी, कोषाध्यक्ष टीना, उपाध्यक्ष नकुल, पूर्व सचिव राहुल तोमर, राहुल विद्वान, पलक खन्ना, शुभम तोमर, विक्की पंवार, करिश्मा, प्रियांशी, अनीश, वंश, आरुषि सृष्टि, विशाल, उस्मान शमिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपीजी कॉलेज डाकपत्थर में धरने पर डटे रहे छात्र