परीक्षा में अनियमितता को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपा

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

दुमका, प्रतिनिधि। परीक्षा में अनियमितता को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपापरीक्षा में अनियमितता को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपापरीक्षा में अनियमितता को लेक

परीक्षा में अनियमितता को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपा

परीक्षा में अनियमितता को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपा दुमका, प्रतिनिधि।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक एवं प्रशासनिक समस्याओं तथा परीक्षा विभाग की अनियमितताओं को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया। परिषद ने प्रभारी परीक्षा नियंत्रक को हटाने व उनके कार्यकाल की उच्चस्तरीय जांच, एनसीसीएफ कार्य व निविदा प्रक्रिया की जांच, परीक्षा केंद्र बदलाव की समीक्षा, लंबित परीक्षा व परिणामों के शीघ्र प्रकाशन, परिणाम व पुनर्मूल्यांकन में पारदर्शिता, विधि स्नातक की पढ़ाई शुरू करने, भवन निर्माण की तकनीकी व वित्तीय जांच, स्नातक नामांकन की घटी सीटों को बहाल करने और शोध प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी करने की मांग की।नगर

सह मंत्री आदित्य जोशी ने कहा कि परीक्षा व परिणाम की समस्या से हजारों विद्यार्थी परेशान हैं। इस मामले में निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए। मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। परिषद ने प्रशासन को 14 सितंबर तक का समय दिया है। कार्रवाई नहीं होने पर भूख हड़ताल व लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी दी। मौके पर विभाग संगठन मंत्री हिमांशु दुबे, आदित्य जोशी, सूरज पाल, मनीष यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।फोटो कैप्सन-44-विश्वविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपते अभाविप कार्यकर्ता

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपरीक्षा में अनियमितता को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपा