आरसी कॉलेज के छात्रों ने बुनियादी सुविधाओं को लेकर किया प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

आरसी कॉलेज के छात्रों ने बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन ने नामांकन फीस बढ़ाई है और लैब, लाइब्रेरी, क्लासरूम, बिजली जैसी सुविधाओं की कमी है। प्राचार्य ने बिजली की समस्या के कारण पानी की समस्या होने की जानकारी दी।

आरसी कॉलेज के छात्रों ने बुनियादी सुविधाओं को लेकर किया प्रदर्शन

सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। आरसी कॉलेज के छात्रों ने शुक्रवार को बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन द्वारा नामांकन फीस में बढ़ोतरी, लैब, लाइब्रेरी, क्लास रूम, बिजली आदि की कमी का आरोप लगाया। प्रदर्शन के कारण कॉलेज कार्यालय का कामकाज प्रभावित रहा। छात्रों ने नामांकन शुल्क कम करने और कॉलेज में बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। प्राचार्य डॉ. नंदकिशोर प्रसाद ने बताया कि बिजली की समस्या के कारण पानी की समस्या रहती है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से बातचीत कर बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने किया विरोध : इधर, विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 को लागू करने के विरोध में कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने कालीपट्टी लगाकर विरोध जताया।

मौके पर शिक्षक डॉ. बीरेंद्र कुमार, डॉ. सुवालाल पासवान, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. अली इमाम, डॉ. गौतम राज, डॉ. नसीम, डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. शांतनु सौरभ, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. अभिषेक रंजन, प्रणव प्रेमी, शिक्षकेत्तर प्रदीप कुमार, सौम्य प्रवीण, बेबी कुमारी, राकेश कुमार, घनश्याम राय, प्रमिला आदि थे।

Arun Kumar Singh

लेखक के बारे में

Arun Kumar Singh
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआरसी कॉलेज के छात्रों ने बुनियादी सुविधाओं को लेकर किया प्रदर्शन