पीयू : मांगों के लिए एआईएसएफ का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

पटना विश्वविद्यालय में छात्रों की 10 सूत्री मांगों को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल सोमवार से शुरू हुआ। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है। वे नफरत फैलाने की बजाय छात्रों की विभाजित मांगों का समाधान चाहते हैं।

पीयू : मांगों के लिए एआईएसएफ का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू

पटना विश्वविद्यालय में छात्रों की 10 सूत्री मांगों को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल सोमवार से पटना विवि के सीनेट हॉल में शुरू हुआ। शुरुआत तीन छात्र नेताओं बिट्टू भारद्वाज, प्रिंस राज एवं किशलय को माला पहना की गई।

अन्य छात्र नेताओं का समर्थन

भाकपा नेता शंभू ने हड़ताल का समर्थन करते हुए पीयू के कुलपति पर तानाशाह व्यवहार करने का आरोप लगाया। कहा कि यदि छात्रों की मांगें नहीं मानी गई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। एआईएसएफ के पटना जिला सचिव मीर सैफ अली ने कहा कि पीयू देश के सातवें सबसे पुराने विवि में से एक है और इसकी गौरवशाली परंपरा रही है। यदि एलएलबी प्रवेश परीक्षा रद्द नहीं की गई और पीजी में फीस वृद्धि को अविलंब वापस नहीं लिया गया, तो एआईएसएफ आंदोलन को और व्यापक करेगा।

परीक्षा प्रश्नपत्र के लीक होने का आरोप

छात्र नेता बिट्टू भारद्वाज ने कहा कि पिछले दिनों पटना विश्वविद्यालय की एलएलबी प्रवेश परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में प्रसारित होने लगा था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रश्नपत्र बाहर आने की बात स्वीकार की, लेकिन परीक्षा रद्द कर निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से पुनः परीक्षा आयोजित कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद एआईएसएफ ने लगातार आंदोलन कर विश्वविद्यालय प्रशासन से जवाबदेही की मांग की। कहा कि पीयू में पीजी फीस में व्यापक वृद्धि, अब तक एमएफए की पढ़ाई शुरू नहीं होने, सेंट्रल लाइब्रेरी को 24×7 शुरू करने और परिसर में लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सहित छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर संगठन लगातार संघर्षरत है। आरोप लगाया कि विवि प्रशासन छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें नजरअंदाज कर रहा है।

छात्रों का समर्थन

अधिवक्ता शगुफ्ता रशीद ने कहा कि वह छात्रों की मांगों का समर्थन करती है।

सामान्य प्रश्न

✦ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) ने कब भूख हड़ताल शुरू की?−
एआईएसएफ ने सोमवार से भूख हड़ताल शुरू की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपीयू : मांगों के लिए एआईएसएफ का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू