एनआईपीवीडी में छात्रों का हंगामा, कक्षाओं का बहिष्कार कर धरने पर बैठे

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

देहरादून के एनआईपीवीडी में छात्रों ने कक्षाएं बंद कर धरना शुरू किया। करीब 74 छात्रों ने निदेशक की नियुक्ति, लंबित वित्तीय सहायता, और अन्य सुविधाओं की मांग की। छात्रों का आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से मदद नहीं मिली। छात्रों ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बताया। प्रधानाचार्य ने वार्ता के लिए तत्परता जताई।

एनआईपीवीडी में छात्रों का हंगामा, कक्षाओं का बहिष्कार कर धरने पर बैठे

देहरादून। राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (एनआईपीवीडी) में विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों ने गुरुवार को कक्षाओं का बहिष्कार कर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन में करीब 74 छात्र शामिल रहे। छात्रों ने पहली से 12वीं तक की कक्षाएं बंद कराते हुए संस्थान में नियमित निदेशक की नियुक्ति, लंबित वित्तीय सहायता जारी करने और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई। छात्रों का आरोप है कि नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को पिछले तीन वर्षों से मिलने वाली वित्तीय सहायता नहीं दी गई है। वहीं, पढ़ाई में उपयोग होने वाली सहायक सामग्री (एसेसरीज) और पुस्तकों के शुल्क में 36 रुपये से बढ़ाकर 1036 रुपये तक की वृद्धि कर दी गई है।

छात्रों ने हॉस्टल में सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर लैब में वाई-फाई, बेहतर साफ-सफाई, ऑडिटोरियम और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की। उनका कहना है कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है।उधर, प्रधानाचार्य अमित शर्मा ने बताया कि संस्थान प्रशासन छात्रों से वार्ता के लिए तैयार है, लेकिन छात्र अपने परिजनों को तत्काल बुलाने की मांग पर अड़े हैं। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी मांगें व्यवस्थित रूप से लिखित में भी नहीं दे रहे हैं। कार्यकारी निदेशक प्रदीप ए. ने कहा कि परिजनों से भी बातचीत करनी होगी और आवश्यकता पड़ने पर वह स्वयं मौके पर पहुंचकर छात्रों से संवाद करेंगे, ताकि समस्या का समाधान निकाला जा सके।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएनआईपीवीडी में छात्रों का हंगामा, कक्षाओं का बहिष्कार कर धरने पर बैठे