एमएनएनआईटी : छात्रा से दुष्कर्म के मामले में छात्रों का प्रदर्शन
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज के एमएनएनआईटी में एक छात्रा द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने के बाद विद्यार्थियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। छात्रों ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और आरोपित प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया। सभी ने मामले की निष्पक्ष जांच की जरूरत पर जोर दिया।
एमएनएनआईटी : छात्रा से दुष्कर्म के मामले में छात्रों का प्रदर्शन
प्रयागराज। एमएनएनआईटी में छात्रा की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर पर लगाए गए दुष्कर्म के आरोप को लेकर मंगलवार को विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद तकरीबन चार बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जुड़े छात्र भी पहुंच गए। छात्रों ने प्रशासनिक भवन के सामने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। प्रांत सहमंत्री निवेदिता मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच की मांग की। महानगर मंत्री प्रतीक मिश्रा ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। ज्ञापन में आरोपित प्रोफेसर को निलंबित करने, छात्रा की पहचान व निजता सुरक्षित रखने तथा जांच को किसी दबाव से मुक्त रखने की मांग की गई।
इसके बाद आरोपित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया।


