अभाविप ने झारखंड सरकार के विरोध में किया प्रदर्शन
झारखंड में पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज और वाटर कैनन का प्रयोग किया। इस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बेतिया में आक्रोश मार्च निकाला और मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। विद्यार्थियों के न्याय और परीक्षा में पारदर्शिता की मांग को लेकर नारेबाजी की गई।

बेतिया। झारखंड में पेपर लीक के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन के प्रयोग और गिरफ्तारी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार को बेतिया के कमलनाथ नगर से आक्रोश मार्च निकाला। मार्च के बाद सुप्रिया सिनेमा चौक पर झारखंड के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विद्यार्थियों पर बलप्रयोग की निंदा की। मार्च सह पुतला दहन का नेतृत्व राजकुमार कुशवाहा ने किया। अभाविप के पश्चिम चम्पारण विभाग संयोजक अभिजीत राय ने कहा कि न्यायोचित अधिकारों और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
नगर मंत्री शैलेश कुशवाहा व प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य महक साहू ने कहा कि जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितता और पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों पर सवाल किया।


