पेपरलीक के खिलाफ विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। छात्रों ने पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग की, अन्यथा देशभर में आंदोलन करने की चेतावनी दी।
अम्बेडकरनगर। जेपीएससी वे जेएसएससी परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ऊपर बर्बरतापूर्वक किए गए लाठीचार्ज के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर के पटेलनगर तिराहे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। विभाग संयोजक अंकित सिंह ने कहा कि झारखंड में पेपर में भारी अनियमितता और पेपरलीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर वहां की सरकार द्वारा लाठीचार्ज कराना शर्मनाक है। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक मामले की सीबीआईजांच की मांग की है। कहा जांच न हुई तो कार्यकर्ता पूरे देश में आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री अभय सिंह सानू, जिला संगठन मंत्री शुभम तिवारी, शिवम राणा, हर्षित पाठक, सैयद हानी, मृत्युंजय अग्रहरि, कृपाशंकर, विमल सिंह, अनिरुद्ध सिंह, शिवांश मिश्रा, जयनंद उपाध्याय, देव सिंह, आदित्यानंद शुक्ला, अन्नू गौड़, रिषु पाल, निधि गुप्ता, खुशी पाल, अनुपम शर्मा, शोली वर्मा एवं परिषद के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


