पेपर लीक व एनटीए को रद्द करने की मांग,आरवाईए ने निकाला एकजुटता मार्च

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

जहानाबाद में इंक़लाबी नौजवान सभा ने पेपर लीक और भर्ती घोटालों के खिलाफ आंदोलन शुरू किया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे छात्रों के समर्थन में मार्च निकाला गया। आरवाईए ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की और आरोप लगाया कि मोदी सरकार शिक्षा का निजीकरण कर रही है।

पेपर लीक व एनटीए को रद्द करने की मांग,आरवाईए ने निकाला एकजुटता मार्च

​जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। पेपर लीक और भर्ती घोटालों के खिलाफ इंक़लाबी नौजवान सभा ने आंदोलन शुरू किया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के समर्थन में आरवाईए ने भाकपा-माले कार्यालय से अरवल मोड़ तक पैदल एकजुटता मार्च निकाला और सभा की। ​सभा की अध्यक्षता करते हुए आरवाईए के जिला संयोजक डॉ. धनंजय कुमार ने कहा कि जंतर-मंतर पर पिछले 17 दिनों से छात्र, सोनम वांगचुक और आइसा नेता भूख हड़ताल पर हैं। कई छात्रों की हालत नाजुक है, लेकिन तानाशाह सरकार मौन है। आरवाईए ने मांग की कि नीट सहित 80 से अधिक परीक्षाओं के पेपर लीक की जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, एनटीए को रद्द किया जाए और दोषियों को जेल भेजा जाए।

​नेताओं ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार शिक्षा का निजीकरण व भगवाकरण कर रही है। यह घोटालों की सरकार है, जिससे छात्र-नौजवान अब ऊब चुके हैं। इस मार्च में डॉ. धनंजय कुमार, नीतीश कुमार, विजय प्रसाद बिंद, प्रमोद, बसंत, बब्लू, भारत चौधरी, सिंटू, सरवन, प्रभात और रितेश कुमार सहित भारी संख्या में छात्र व युवा शामिल हुए। फोटो- 14 जुलाई जेहाना- 25 कैप्शन- शहर स्थित सड़क पर मंगलवार को एकजुटता मार्च निकालते इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ता।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।