घायल व्यक्ति की तुरंत करें मदद, लोगों को दें सूचना
सरमेरा स्थित चेरों मनोरंजन मध्य विद्यालय में, सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों को आपदा के समय घायलों की मदद करने का पूर्वाभ्यास कराया गया। प्रधानाध्यापक ने दुर्घटनाओं पर चर्चा की और बच्चों को बताया कि घायलों की तुरंत मदद करनी चाहिए। अभ्यास में छात्राओं ने घायल व्यक्ति की मदद करने की प्रक्रिया सीखी।

घायल व्यक्ति की तुरंत करें मदद, लोगों को दें सूचना सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों ने किया पूर्वाभ्यास फोटो : स्कूटर : सरमेरा प्रखंड के चेरों स्कूल में शनिवार को घायल व्यक्ति को मदद करने का अभ्यास करती छात्राएं। सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के चेरों स्थित मनोरंजन मध्य विद्यालय में सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों को आपदा के समय दूसरों की मदद करने का अभ्यास कराया गया। इसमें दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने का पूर्वाभ्यास किया। प्रधानाध्यापक मो. नकी हसन अय्यूबी ने बच्चों के साथ सङक, रेल दुर्घटना एवं यातायात नियम पर चर्चा के साथ मॉक ड्रिल किया। उन्होंने कहा कि घायलों का समय पर तुरंत मदद करें।
अगर आप उसमें सहयोग नहीं कर पा रहे हैं, तो तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दें। ताकि, समय पर उसकी मदद की जा सके। मौके पर नोडल शिक्षक सतीश प्रसाद, पुरुषोत्तम विश्वास, लालजी कुमार, शंभू कुमार, चन्द प्रकाश, मोनी कुमारी, चंद्रशेखर रविदास, सर्वोत्तम कुमार व अन्य मौजूद थे। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)


