छात्रों ने मांगा 72 घंटे का समय, प्रदर्शन टाला

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में छात्रों ने पुलिस भर्ती परीक्षा के स्कोर कार्ड और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की समस्याओं को लेकर दिए गए आंदोलन को टाल दिया। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की बातचीत के बाद छात्रों को आश्वासन मिला कि उनकी मांगों को शीघ्र शासन तक पहुंचाया जाएगा। छात्रों ने 72 घंटे में अपना प्रत्यावेदन देने का समय मांगा।

छात्रों ने मांगा 72 घंटे का समय, प्रदर्शन टाला

प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। पुलिस भर्ती परीक्षा का स्कोर कार्ड की मांग व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की समस्याओं पर छात्रों ने अपना गुरुवार को घोषित आंदोलन टाल दिया। दो दिन से लगातार प्रशासन व पुलिस के अफसर छात्रों को मनाने में जुटे थे। गुरुवार सुबह जब अफसरों के आश्वासन पर छात्र माने तो सभी ने राहत की सांस ली।पुलिस भर्ती परीक्षा का स्कोर कार्ड जारी करने की मांग छात्र लंबे समय से कर रहे थे। इसके साथ ही लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर उनके मन में तमाम संशय था। मांग पूरी न होने पर गुरुवार को बड़े आंदोलन की तैयारी थी। जिसकी सूचना पर प्रशासन बुधवार से ही सजग था।

दो दिनों तक एडीएम सिटी सत्यम मिश्र व डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य अपने-अपने तरीकों से छात्रों को मनाने में जुटे थे। गुरुवार सुबह ही संगम सभागार में बैठक हुई। छात्रों को आश्वासन दिया कि वो जब चाहे अफसरों से मुलाकात कर अपनी बात रख सकते हैं। उनकी मांग शासन तक यथाशीघ्र पहुंचा दी जाएगी। छात्रों से उनका प्रत्यावेदन मांगा गया। जिसे देने के लिए उन्होंने 72 घंटे का समय मांगा। जिसके बाद उनकी मांग को सक्षम प्राधिकारी तक पहुंचाने की बात भी कही।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।