हिमालय बचाने को आगे आये बीसीए के छात्र-छात्राएं
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
हिमालय के संरक्षण के लिए पिथौरागढ़ में बीसीए कर रहे छात्र-छात्राएं एकत्रित हुए हैं। उन्होंने 'हिमालय बचाओ अभियान' से जुड़कर इस दिशा में शपथ ली। वक्ताओं ने बताया कि हिमालय भारतीय जलवायु व ऋतुओं के लिए महत्वपूर्ण है और इसका संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है।

संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। हिमालय के संरक्षण के लिए एलएसएम कैंपस में बीसीए कर रहे छात्र-छात्राएं आगे आए हैं। हिमालय बचाओ अभियान से जुड़ते हुए उन्होंने शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि हिमालय भारतीय जलवायु व ऋतुओं को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता हैं। जिसका संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है।


