माइंडक्राफ्ट-2026 में शानदार प्रदर्शन: सबल बने बेस्ट क्विजर

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल पूर्णिया के विद्यार्थियों ने सिलिगुड़ी में आयोजित माइंडक्राफ्ट-2026 (द्वितीय संस्कर

माइंडक्राफ्ट-2026 में शानदार प्रदर्शन: सबल बने बेस्ट क्विजर

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल पूर्णिया के विद्यार्थियों ने सिलिगुड़ी में आयोजित माइंडक्राफ्ट-2026 (द्वितीय संस्करण) अंतरविद्यालयी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, पूर्णिया और बिहार का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा दसवीं के छात्र सबल को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ प्रश्नोत्तरी प्रतिभागी’(बेस्ट क्विजर) के प्रतिष्ठित व्यक्तिगत सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल समेत विभिन्न राज्यों की लगभग 75 टीमों ने हिस्सा लिया। विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल की ओर से सबल और दर्शील ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। दोनों विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान, त्वरित निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए प्रतियोगिता के फाइनल चरण तक लगातार शानदार प्रदर्शन किया।

फाइनल दौर तक टीम दूसरे स्थान पर बनी रही, लेकिन अंतिम चरण में बेहद कम अंतर से पदक स्थान से चूक गई। इसके बावजूद टीम ने चौथा स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। प्रतियोगिता के दौरान टीम का नेतृत्व करने वाले टीम प्रबंधक आशिष झा के योगदान की भी विशेष सराहना की गई। इस उपलब्धि पर विद्यालय के सचिव, निदेशक, प्राचार्य, शिक्षकगण और विद्यालय परिवार ने सबल, दर्शील तथा आशिष झा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि विद्यार्थी भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय, पूर्णिया और बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते रहेंगे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें