विद्यार्थियों ने किया ग्लास उद्योग का औद्योगिक भ्रमण
हिन्दुस्तान, रुडकी
रुड़की। मदरहुड विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं व्यवसाय अध्ययन संकाय के विद्यार्थियों ने गोल्ड प्लस ग्लास इंडस्ट्रीज का औद्योगिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों

रुड़की। मदरहुड विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं व्यवसाय अध्ययन संकाय के छात्रों ने गोल्ड प्लस ग्लास इंडस्ट्रीज का औद्योगिक भ्रमण किया। छात्रों ने मानव संसाधन, उत्पादन, विपणन और पैकेजिंग विभागों की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। अधिकारियों ने छात्रों को उद्योग संचालन, रोजगार और व्यावसायिक कौशल की जानकारी दी। कुलपति और डीन डॉ. पीके अग्रवाल ने कहा कि औद्योगिक भ्रमण से छात्रों को सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने का अवसर मिलता है। उद्योग के प्रबंध निदेशक सुरेश त्यागी ने भी छात्रों से संवाद किया।


