(फोटो सहित स्थान का निवेदन--पैनल में न लगाएं)

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

लखीमपुर में सिटी मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने तृतीय बटालियन एसएसबी कार्यालय का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षा बलों की कार्यप्रणाली और राष्ट्रसेवा की भावना से परिचित कराना था। विद्यार्थियों को अद्यतन सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी भी दिखाई गई।

(फोटो सहित स्थान का निवेदन--पैनल में न लगाएं)

लखीमपुर। सिटी मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को तृतीय बटालियन एसएसबी कार्यालय में एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण कराया गया।का आयोजन किया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षा बलों की कार्यप्रणाली, उनके शौर्य और राष्ट्रसेवा की भावना से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था। प्रधानाचार्य धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में शिक्षक अरविन्द पाण्डेय, उपदेश तिवारी, अश्वनी सक्सेना और शिक्षिका प्रियंका श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों का यह दल एसएसबी कार्यालय पहुंचा। वहां एसएसबी के कमांडेंट प्रमोद देवारानी, डिप्टी कमांडेंट दीपक कुमार मीना एवं अजय बहादुर ने सभी का स्वागत किया। भ्रमण के दौरान सैन्य अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सीमा सुरक्षा में एसएसबी की महत्वपूर्ण भूमिका और सैनिक जीवन में अनुशासन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।

इस दौरान छात्रों को देश की सुरक्षा में उपयोग होने वाले आधुनिक अस्त्र-शस्त्रों व सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी दिखाई गई तथा उनके सुरक्षित उपयोग एवं रखरखाव की जानकारी दी गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।