आपदा में घबराएं नहीं, सूझबूझ से बचाएं जान
हिन्दुस्तान, देहरादून
विकासनगर में विद्यार्थियों को आपदा के दौरान घबराने के बजाय तत्काल कदम उठाने और दूसरों की मदद करने की जानकारी दी गई। इसे देखते हुए डीआईईटी ने एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं से बचाव के तरीकों पर चर्चा की गई।
आपदा में घबराएं नहीं, सूझबूझ से बचाएं जान
विकासनगर। आपदा के वक्त घबराने के बजाय तत्काल क्या कदम उठाने हैं और खुद को सुरक्षित रखते हुए दूसरों की मदद कैसे करनी है, इसकी जानकारी शनिवार को विद्यार्थियों को दी गई। डीआईईटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्राकृतिक व मानवजनित आपदाओं से बचाव के तरीकों के बारे में बताया गया।

