सीबीआई जांच की मांग को लेकर छात्रों ने चलाया डिजिटल अभियान
हिन्दुस्तान, रांची
रांची में छात्रों ने रिफॉर्म मंच के आह्वान पर जेपीएससी-जेएसएससी के खिलाफ डिजिटल अभियान चलाया। #CBIForJPSCJSSC हैशटैग के साथ हजारों छात्रों ने सुबह 10 से शाम 5 बजे तक पोस्ट किए। पीयूष ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है।

रांची। रिफॉर्म मंच के आह्वान पर छात्र-छात्राओं ने रविवार को डिजिटल प्लेटफॉर्म एक्स पर जेपीएससी-जेएसएससी के खिलाफ व्यापक डिजिटल अभियान चलाया। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चले अभियान में हजारों छात्रों व परीक्षार्थियों ने हैशटैग #CBIForJPSCJSSC के साथ पोस्ट किए। मंच के प्रतिनिधि पीयूष ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जेपीएससी और जेएसएससी द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराना है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं का विश्वास बहाल करने के लिए स्वतंत्र जांच बेहद जरूरी है।


