पिथौरागढ़ से समाचारों की वरीयता सूची
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
डीडीहाट ग्लोरियल इंटर कॉलेज के छात्रों ने हिमालय बचाओ अभियान में भाग लिया। प्रबंधक रेखा कापड़ी ने उन्हें शपथ दिलाई और कहा कि हिमालय हमारे देश की पहचान है। प्रदूषण के कारण ग्लेशियरों का पिघलना चिंता का विषय है, और हमें प्रकृति की रक्षा करनी चाहिए।

संतोष, पिथौरागढ़। डीडीहाट ग्लोरियल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं हिन्दुस्तान के हिमालय बचाओ अभियान से जुड़ें। प्रबंधक रेखा कापड़ी ने शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिमालय देश की माथे की बिंदी है, अगर बिंदी ही नहीं रहेगी तो चेहरा बदसूरत हो जाएगा। लगातार हो रहे प्रदूषण से ग्लेशियर पिघलते जा रहे हैं। जो भविष्य के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। उन्होंने प्रकृति को उसके वास्तविक रूप में ही रहने देने पर जोर दिया है।

