मटौर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने हजारों गुठलियां डीएफओ को सौंपी

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

श्रीमल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज मटौर दौराला की छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अनूठी पहल की है। उन्होंने गर्मियों की छुट्टियों में आम, जामुन और अन्य फलों की हजारों गुठलियां जमा की। यह गुठलियां डीएफओ वंदना फोगाट को भेंट की गईं। इस रचनात्मक प्रयास की सराहना की गई।

मटौर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने हजारों गुठलियां डीएफओ को सौंपी

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रीमल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलिज मटौर दौराला की छात्राओं ने अनूठी पहल की है। प्रधानाचार्या डॉ. नीरा तोमर ने छात्राओं को मेरी गुठली मेरा बैंक होमवर्क दिया था। छात्राओं ने इस ग्रीष्मकालीन अवकाश के होमवर्क के तहत आम, जामुन और अन्य फलों की हजारों गुठलियां इकठ्ठी कीं। इन एकत्रित की गई गुठलियों को शनिवार को छात्राओं एवं शिक्षिकाओं के प्रतिनिधिमंडल ने डीएफओ वंदना फोगाट से भेंट कर सौंपा। छात्राओं की इस रचनात्मक सोच की डीएफओ ने सराहना की। प्रतिनिधिमंडल में सुनीता रानी, ममता, निकुंज, निकिता, अंश रहे। डीएफओ वंदना फोगाट ने बताया कि अध्यापिकाओं एवं छात्राओं ने आम की 2700, जामुन की 10480 गुठलियां सौंपी है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।