ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकमरे में सोयी थी छात्रा, सुबह 5:30 पर उठकर बाकियों ने देखा तो उड़ गए होश!

कमरे में सोयी थी छात्रा, सुबह 5:30 पर उठकर बाकियों ने देखा तो उड़ गए होश!

यूपी के मैनपुरी के कस्बा भोगांव स्थित नवोदय विद्यालय में 11वीं की छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची प्रधानाचार्य ने स्टाफ के साथ बालिका को फांसी के फंदे से उतारा और जिला अस्पताल...

कमरे में सोयी थी छात्रा, सुबह 5:30 पर उठकर बाकियों ने देखा तो उड़ गए होश!
मैनपुरी, हि. ब्यूMon, 16 Sep 2019 07:56 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपी के मैनपुरी के कस्बा भोगांव स्थित नवोदय विद्यालय में 11वीं की छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची प्रधानाचार्य ने स्टाफ के साथ बालिका को फांसी के फंदे से उतारा और जिला अस्पताल लेकर आ गईं, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। छात्रा की हत्या किए जाने का आरोप परिजनों ने लगाया है। 

घटना सोमवार सुबह 5:30 बजे की है। भोगांव स्थित नवोदय विद्यालय में कक्षा 11 विज्ञान की छात्रा अनुष्का पांडेय पुत्री सुभाष चंद्र पांडेय निवासी आगरा रोड मैनपुरी रोज की तरह अपनी साथी छात्राओं के साथ कमरे में सोई थी। सुबह 5:30 बजे पीटी की घंटी बजी तो छात्राएं मैदान में पहुंचे लगीं। इसी बीच विद्यालय में प्रवेश गेट के निकट एक कमरे में छात्रा को अन्य छात्रों ने पंखे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। 

शोर मचाकर उन्होंने स्टाफ को मामले की जानकारी दी। खबर मिलते हैं विद्यालय की प्रधानाचार्य सुषमा सागर शिक्षकों के साथ मौके पर दौड़ पड़ीं। शिक्षकों के सहयोग से छात्रा को पंखे से नीचे उतारा गया। प्रधानाचार्य के मुताबिक जब छात्रा को पंखे से उतारा गया तब वह जीवित थी, उसकी सांसें चल रही थी। इसलिए भोगांव न ले जाकर उसे जिला चिकित्सालय में ले आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर डीएम पीके उपाध्याय और एसपी अजय शंकर राय ने अस्पताल और विद्यालय जाकर घटनाक्रम की जानकारी ली। 

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का सामने आया है। छात्रा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
-अजय शंकर राय, एसपी, मैनपुरी 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें