रैनेसा स्कूल के छात्रों ने दिल्ली में जीती प्रतियोगिताएं
हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
रैनेसा स्कूल के छात्रों ने दिल्ली में जीती प्रतियोगिताएंरैनेसा स्कूल के छात्रों ने दिल्ली में जीती प्रतियोगिताएंरैनेसा स्कूल के छात्रों ने दिल्ली में
रैनेसा स्कूल के छात्रों ने दिल्ली में जीती प्रतियोगिताएं
नगर के रैनेसा स्कूल के छात्रों ने दिल्ली स्थित केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल में आयोजित लुमिना अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर दो प्रतियोगिताओं के पुरस्कार अपने नाम किए हैं। प्रधानाचार्य अशोक माथुर ने बताया कि 27 अगस्त को आयोजित इस प्रतियोगिता में रैनेसा स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों ने इको कल्चर प्रतियोगिता के तहत वेस्ट मटेरियल से आकर्षक ड्रेस तैयार करने व डांस शोडाउन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के मुख्य प्रशासक डा.अभिराग शर्मा, वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा, शिवम मोहन शर्मा एवं प्रशासक वरुण कौशिक ने विजेता छात्रों ने प्रदर्शन की सराहना की।
मुख्य अध्यापिका भावना भारद्वाज ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि कठिन परिश्रम और अध्यापकों के निरंतर मार्ग दर्शन का परिणाम है।-


