हिन्दुस्तान ओलम्पियाड जैसी प्रतियोगिता से निखरती है बच्चों की प्रतिभा
दरौली के जेआर कान्वेंट के बच्चों ने हिन्दुस्तान ओलंपियाड में प्रतिभा दिखाने के लिए आवेदन किया। छात्रों और अभिभावकों में उत्साह है। प्रिंसिपल ऋचा मिश्रा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत बनाती हैं। प्रबन्धक अनीश पाण्डेय के अनुसार, यह प्रतियोगिता बच्चों के लिए श्रेष्ठ प्लेटफॉर्म है।

दरौली, एक संवाददाता। प्रखण्ड के जेआर कान्वेंट दोन के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए हिन्दुस्तान ओलंपियाड का उत्साह के साथ आवेदन भरा। हिन्दुस्तान ओलम्पियाड में शामिल होने को लेकर छात्रों और उनके अभिभावकों में काफी उत्साह दिख रहा है। इधर, ओलम्पियाड में शामिल होने को ले छात्र पूरी तल्लीनता से दिए गए लक्ष्य को हासिल करने में जुट गए है। प्रिंसिपल ऋचा मिश्रा ने बताया कि बच्चों को प्रतियोगी बनाने के लिए हिंदुस्तान ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिता का कराना बच्चों को बूस्टर डोज जैसा है। यदि समय समय पर प्रतियोगिता कराई जाए तो बच्चे मानसिक तौर पर मजबूत होते हैं।
और धीरे-धीरे प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो जाते हैं। ऐसी परीक्षाओं से बच्चों के मन से परीक्षा का भय निकल जाता है। वहीं प्रबन्धक अनीश पाण्डेय ने बताया कि दुनिया के सबसे बड़े ओलिंपियाड में से एक हिन्दुस्तान ओलिंपियाड स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और जांचने का एक बहुत बड़ा और बेहतरीन प्लेटफॉर्म है।उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के बीच इस तरह की प्रतियोगिता समय-समय होनी चाहिए। इससे उनकी प्रतिभा निखरती है और आगे आने का मौका मिलता है।

