शैक्षिक प्रवास में विद्यार्थियों ने जाना ऐतिहासिक स्थलों का रहस्य

हिन्दुस्तान, बलिया
Follow us on Google News
share

बलिया, संवाददाता। जननायक चंद्रशेखर विवि के विद्यार्थियों को ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि

शैक्षिक प्रवास में विद्यार्थियों ने जाना ऐतिहासिक स्थलों का रहस्य

बलिया, संवाददाता। जननायक चंद्रशेखर विवि के विद्यार्थियों को ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण कराने के लिए शुक्रवार को दीक्षोत्सव कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय शैक्षिक प्रवास के लिए छात्र-छात्राओं के दल को कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।विद्यार्थी सबसे पहले बक्सर जिले के चौसा में हुमायूं और शेरशाह सूरी के बीच 1539 में हुए युद्ध स्थल पर पहुंचे। वहां युद्ध का कारण, परिस्थितियां तथा परिणाम पर डा. अनुराधा राय, डा. शैलेन्द्र कुमार सिंह और डा. विजय शंकर पाण्डेय ने छात्रों से चर्चा की। दल ने गंगा नदी के तट पर स्थित रामरेखा घाट, महर्षि विश्वामित्र की तपस्थली, श्रीराम के पदचिह्न, श्रीराम द्वारा स्थापित श्री रामेश्वर नाथ मंदिर का भ्रमण किया।

अगला पड़ाव बक्सर का युद्ध स्थल रहा। यहां 1764 में अंग्रेजों और अवध, बंगाल के नवाब और मुग़ल सेना की संयुक्त सेना के बीच हुए युद्ध, उसके परिणाम और प्रासंगिकता संबंधी विषयों पर चर्चा की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।