खाद्य प्रसंस्करण और बायोगैस उत्पादन तकनीक को जाना
एनआईजीसी के बीएससी जेडबीसी एवं पीसीएम के 35 विद्यार्थियों ने हरिद्वार के पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क का भ्रमण किया। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण, औद्योगिक उत्पादन और बायोगैस तकनीकों का अवलोकन किया। डॉ. नीलम राज ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और इस भ्रमण का उद्देश्य शिक्षा और व्यावसायिक तैयारी को मजबूत करना था।
एनआईजीसी के बीएससी जेडबीसी एवं पीसीएम के करीब 35 विद्यार्थियों ने हरिद्वार स्थित पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क का शैक्षणिक भ्रमण कर खाद्य प्रसंस्करण, औद्योगिक उत्पादन और बायोगैस निर्माण की तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने खाद्य प्रसंस्करण इकाई में विभिन्न उत्पादों के निर्माण, उत्पादन प्रक्रिया और औद्योगिक गतिविधियों को देखा। इसके बाद विद्यार्थियों ने बायोगैस प्लांट का अवलोकन किया। यहां विशेषज्ञों ने जैविक अपशिष्ट से बायोगैस तैयार करने तथा उससे सीएनजी उत्पादन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भ्रमण के दौरान टूर कोऑर्डिनेटर डॉ. नीलम राज के नेतृत्व में विष्णु दत्त, शादमा परवीन एवं ज्योति तेजवाल ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा व्यवस्थाओं में सहयोग दिया।कॉलेज
के कार्यकारी निदेशक इंजीनियर अभिनव अग्रवाल ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक औद्योगिक परिस्थितियों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के ज्ञान, तकनीकी समझ और भविष्य की व्यावसायिक तैयारी को मजबूत बनाते हैं।


