प्रायोगिक परीक्षा मे शामिल हुए 60 छात्र छात्राएं
बेतिया के श्री बीपी मेमोरियल इंस्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग में एएनएम, जीएनएम और बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित जीएनएम के प्रथम वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा में 60 छात्रों ने भाग लिया। इस परीक्षा में प्रचार्य अनुभा मार्टिन ने छात्रों की प्रायोगिक और मौखिक परीक्षा ली।

बेतिया, एक संवाददाता सुंदर भविष्य की सपना संजोय छात्र छात्राए एएनएम,जीएनएम व बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे है।शहर के श्री बीपी मेमोरियल इंस्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग एंव पैरामेडिकल साइंसेस मे सभी संकायो मे छात्र छात्राए पढ़ाई कर रही है।यहां पढ़ाई कर रहे जीएनएम के छात्र छात्राओं के प्रथम वर्ष के प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय पटना द्वारा आयोजित किया गया था।जिसमे संस्था के 60 छात्र छात्राए शामिल हुए।प्रायोगिक परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा प्रचार्य अनुभा मार्टिन को नियुक्त किया गया था।संस्था के प्रशासनिक पदाधिकारी अशोक श्रीवास्तव ने बताया की प्रचार्य अनुभा मार्टिन के द्वारा छात्र छात्राओं की प्रायोगिक व मौखिक ली गई।उन्होंने
बताया की संस्था मे एएनएम,जीएनएम, बीएससी एंव सभी संकायो के पैरा-मेडिकल की पढ़ाई होती है।साथ ही सहयोगी संस्था शंकर इंसिटिच्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंव टेक्नोलॉजी मे बीसीए व बीबीए की भी पढ़ाई होती है।छात्र छात्राओं को पढ़ाई के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की भी सुविधा उपलब्ध है।


