कराटे बेल्ट ग्रेडिंग: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित
कथारा, प्रतिनिधि।डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा की प्रार्थना सभा में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्राचार

कथारा, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा की प्रार्थना सभा में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्राचार्य सह झारखंड जोन आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ जीएन खान ने सम्मानित किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें प्रमाण-पत्र एवं बेल्ट प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। सम्मानित विद्यार्थियों में कक्षा 11वीं के आदित्य अनमोल (येलो बेल्ट से ऑरेंज बेल्ट), कक्षा 10वीं की नेहा कुमारी (येलो बेल्ट से ऑरेंज बेल्ट), कक्षा 9वीं की आदिति कुमारी (येलो बेल्ट से ऑरेंज बेल्ट) तथा आयडा कुमारी (येलो बेल्ट) शामिल रहे। मालूम हो कि कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा गत पांच जुलाई को शोकोकान कराटे एसोसिएशन, रामगढ़ के तत्वावधान में 'टेम्पल ऑफ वॉरियर्स' में आयोजित की गई थी।
विद्यार्थियों की सफलता में प्रशिक्षक कमल कुमार एवं रूपेश कुमार का विशेष मार्गदर्शन रहा। वरीय शिक्षक पंकज कुमार, नागेंद्र प्रसाद, डॉ आरएस मिश्रा, जितेंद्र दुबे, असित कुमार गोस्वामी, बीके दसौंधी, राकेश रंजन, रितेश कुमार, रंजीता पांडेय, मधुमल्लिका उपाध्याय, संगीत कुमार, विकास सिंह, शुभाशीष चक्रवर्ती, विकास सिंह आदि थे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


