सहरसा: प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

सिमरी बख्तियारपुर में छात्र-युवाओं ने उप महापौर उमर हयात की अगुवाई में प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा, जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और पेपर लीक की घटनाओं को रोकने की मांग की गई। छात्रों का कहना है कि पेपर लीक से उनकी मेहनत पर पानी फिरता है और भविष्य के लिए उन्हें चिंता है।

सहरसा: प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर से महेन्द्र प्रसाद की रिपोर्ट प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, पेपर लीक की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने तथा छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को नगर निगम के उप महापौर उमर हयात उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में छात्र- युवाओं के प्रतिनिधि मंडल ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी दीपेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार का ध्यान लगातार सामने आ रही पेपर लीक की घटनाओं और उससे प्रभावित हो रहे अभ्यर्थियों की समस्याओं की ओर आकृष्ट कराया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि सहरसा सहित पूरे बिहार के लाखों छात्र - युवा वर्षों की मेहनत और तैयारी के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होते हैं, लेकिन बार - बार पेपर लीक जैसी घटनाओं से उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है।

इससे अभ्यर्थियों में निराशा, असुरक्षा और भविष्य को लेकर चिंता का माहौल बन रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि पेपर लीक के मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। यदि किसी परीक्षा में अनियमितता सिद्ध होती है तो प्रभावित अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा के लिए उचित निर्णय लिया जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि छात्रों के साथ हुए किसी भी प्रकार के अन्याय अथवा दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाया जाए। साथ ही अभ्यर्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सरकार द्वारा प्रभावी व्यवस्था स्थापित करने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान छात्र - युवाओं ने सरकार से अभ्यर्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए शीघ्र सकारात्मक पहल करने की अपील की। मौके पर ताबिश मेहर, कुंदन यादव, मो मोबिन, जावेद अनवर चांद, विद्यानंद शर्मा, धनोज कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsसहरसा: प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन