क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डाइटीटिक्स पाठ्यक्रम चालू करने की मांग

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

-कुलपति को सौंपा आवेदन -कुलपति को सौंपा आवेदन पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय में क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डाइटीटिक्स पाठ्यक्

क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डाइटीटिक्स पाठ्यक्रम चालू करने की मांग

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय में क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डाइटीटिक्स पाठ्यक्रम को चालू करने की मांग को लेकर छात्रों ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह को एक लिखित आवेदन सौंपकर पाठ्यक्रम को पुनः प्रारंभ करने की मांग की है। आवेदन में छात्रों के द्वारा ध्यान आकृष्ट कराया गया है कि यह पाठ्यक्रम उनके करियर, रोजगार और भविष्य से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है, ऐसे में इसे बंद करना या अनिश्चित स्थिति में रखना उनके हितों के खिलाफ है। आवेदन में छात्रों ने बताया कि क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डाइटीटिक्स एक व्यावसायिक पाठ्यक्रम है, जो स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा हुआ है और वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता काफी बढ़ गई है।

अस्पतालों, क्लीनिकों, स्वास्थ्य संस्थानों और फिटनेस सेक्टर में इस क्षेत्र के प्रशिक्षित युवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में इस पाठ्यक्रम को जारी रखना न केवल छात्रों के लिए बल्कि समाज के लिए भी महत्वपूर्ण है। छात्र नेता पीयूष पुजारा ने कहा है कि क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डाइटीटिक्स जैसे महत्वपूर्ण और रोजगारपरक पाठ्यक्रम को बंद करना या उसे लेकर अनिश्चितता बनाए रखना पूरी तरह से गलत है। यह सीधे तौर पर छात्रों के भविष्य से जुड़ा मामला है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsक्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डाइटीटिक्स पाठ्यक्रम चालू करने की मांग