प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन: दीपके
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होगा तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने सोनम वांगचुक को हिरासत में लिया है। वांगचुक का स्वास्थ्य स्थिर है और उन्हें तरल आहार दिया जा रहा है। भीमसेना प्रमुख को अस्पताल नहीं जाने दिया गया।

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होगा तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। केंद्र सरकार के साथ बातचीत के बाद शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ये बात कही। उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन से सरकार दबाव में है और जीत नजदीक है। शिक्षा मंत्री प्रधान का इस्तीफा ही प्रदर्शनकारी छात्रों को संतुष्ट कर सकता है।
सरकार का आरोप
अभिजीत दीपके ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे लगता है कि सरकार ने सोनम वांगचुक को हिरासत में ले लिया है। केंद्र सरकार के लोग उनसे मिल रहे हैं लेकिन विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दिया जा रहा। हम खुद उनसे नहीं मिल पा रहे हैं। हां मुझे बहुत खुशी है कि सोनम सर ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है।
वांगचुक का स्वास्थ्य
सोनम वांगचुक को तरल आहार दिया जा रहा
गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। पर्यावरणविद् और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक का इलाज गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में जारी है। अस्पताल प्रशासन ने शुक्रवार को बताया कि उनका स्वास्थ्य स्थिर और सामान्य है। वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। वांगचुक अपना अनशन समाप्त कर चुके हैं और अभी उन्हें तरल आहार दिया जा रहा। भीमसेना प्रमुख को पुलिस ने रोका : सोनम वांगचुक से मिलने जा रहे भीमसेना प्रमुख और संविधान सुरक्षा पार्टी (एसएसपी) के प्रमुख नवाब सतपाल तंवर को अस्पताल के मुख्य गेट पर पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। इस दौरान पुलिस और तंवर समर्थकों के बीच तीखी बहस हुई। सतपाल तंवर ने कहा कि बीमार व्यक्ति से मिलने से रोकना संवैधानिक अधिकारों का हनन है। छात्रों पर हुई बर्बरता के विरोध में भीमसेना और एसएसपी ने 27 जुलाई को भारत बंद का आह्वान किया है।


