विद्यार्थियों ने कुलपति को सौंपा मांग पत्र

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

मेदिनीनगर में बीएड सत्र 2023-25 के विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम की पुन: मूल्यांकन की मांग को लेकर कुलपति को एक मांग पत्र सौंपा। विद्यार्थियों का आरोप है कि परीक्षा परिणाम में अत्यधिक संख्या में विद्यार्थी फेल हुए हैं और चार कॉलेजों के खराब रिजल्ट के चलते उनके भविष्य पर खतरा है। कुलपति ने साकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

विद्यार्थियों ने कुलपति को सौंपा मांग पत्र

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बीएड सत्र 2023-25 फॉर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम की पुन: मूल्यांकन करते हुए परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर कुलपति प्रो. डॉ दिनेश कुमार सिंह को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में कहा गया है कि घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में अत्यधिक संख्या में विद्यार्थी फेल घोषित किए गए हैं। जारी परीक्षा परिणाम में काफी असमानता देखने को मिली रही है। एलिट बीएड कॉलेज का शत प्रतिशत रिजल्ट है,जबकि चार कॉलेज का रिजल्ट काफी खराब है। विद्यार्थियों ने चार कॉलेज के विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए ठोस पहल करने की मांग की है।

कुलपति ने साकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। मांग पत्र सौंपने वालों में अनूप कुमार, किरण कुमारी, निकिता कुमारी, रजनी कुमारी, निधि भारती समेत कई विद्यार्थी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsविद्यार्थियों ने कुलपति को सौंपा मांग पत्र