टीजीटी की नई भर्ती जल्द शुरू करने की मांग
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रतियोगी छात्र मोर्चा ने टीजीटी की नई भर्ती की मांग को लेकर एक बैठक की। मुख्यमंत्री को ई-मेल भेजकर जल्द भर्ती कराने की अपील की गई। अध्यक्ष विक्की खान ने एनसीटीई पर आरोप लगाया कि वह भर्ती प्रक्रिया को लटकाने का काम कर रहा है, जबकि 15 लाख बीएड डिग्रीधारी इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं।

प्रतियोगी छात्र मोर्चा की गुरुवार को कार्पेंट्री चौराहे पर हुई बैठक में टीजीटी के नए विज्ञापन को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री को मेल भेजकर टीजीटी की नई भर्ती जल्दी निकालने की मांग की गई। अध्यक्ष विक्की खान ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) को पत्र लिखने के नाम पर टीजीटी की नई भर्ती को फंसाने का काम किया जा रहा है जबकि 15 लाख बीएड डिग्रीधारी भर्ती का इंतजार कर रहे थे। बैठक में कृपा शंकर निरंकारी, अनिल चौधरी, वरुण शर्मा, विवेक मिश्रा, राजेश बालाजी, अजय अवस्थी, सिंहासन सिद्धू, लोकेंद्र शुक्ला, प्रवेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।


