कोचिंग के स्थानांतरण की रोक को डीएम के पास पहुंचे छात्र
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान स्थित स्काउट भवन में चल रही अभ्युदय कोचिंग कोचिंग के स्थानांतरण की रोक को डीएम के पास पहुंचे छात्र कोचिंग के स्था
उन्नाव, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान स्थित स्काउट भवन में संचालित अभ्युदय कोचिंग सेंटर के स्थानांतरण पर छात्रों ने रोक लगाए जाने की मांग की। छात्रों ने डीएम को पत्र देकर वहां से राजकीय जिला पुस्तकालय में स्थानांतरित कोचिंग के संचालन में तमाम तरह की दिक्कतें होने की बात कही। गुरुवार को कोचिंग में विभिन्न प्रतियोगि परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं ने डीएम को पत्र देकर बताया डॉयट का शैक्षणिक वातावरण बेहतर है। पढ़ाई व तैयारी के लिए यहां का माहौली शांत, अनुशासित और सुविधाजनक है। कहा कि वर्तमान स्थान से राजकीय पुस्तकालय में कोचिंग को स्थानांतरित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।
जिस कारण हमारी नियमित अध्ययन व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है। कहा यूपीपीसीएस प्रारम्भिक परीक्षा 6 दिसंबर को प्रस्तावित है। इसके लिए शेष दो माह है। स्थानांतरण की वजह से विद्यार्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। एक ही कक्ष में एक ही समय में दो कक्षाएं संचालित हो रही है। इससे तैयारी में व्यवधान बनता है। अभ्यर्थियों ने डॉयट के वातावरण को अपनी तैयारी के लिए अच्छा बताते हुए स्थानांतरण स्थगन का अनुरोध किया।


