ज्ञान सरिता में हुई प्रतियोगिता
हिन्दुस्तान, दरभंगा
दरभंगा के ज्ञान सरिता पब्लिक स्कूल में गांधी और शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। 103 छात्रों ने निबंध, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बच्चों ने महापुरुषों के विचारों को चित्रित किया और उनके जीवन व संघर्ष पर विचार साझा किए। प्रधानाचार्य ने छात्रों को आदर्श अपनाने की प्रेरणा दी।

दरभंगा। ज्ञान सरिता पब्लिक स्कूल, रुहेलागंज कादिराबाद में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विविध कार्यक्रम हुए। निबंध लेखन, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं में विद्यालय के 103 विद्यार्थियों ने भाग लिया। चित्रकला में बच्चों ने दोनों महापुरुषों के विचारों और संदेशों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता में गांधी-शास्त्री के जीवन, संघर्ष, सादगी, अहिंसा और देशसेवा पर अपने विचार रखे। प्रधानाचार्य अमरनाथ साह ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को जीवन में अपनाने को प्रेरित किया।
ये भी पढ़ें:महात्मा गांधी व शास्त्री की जयंती मनाई

